जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का 02 सितम्बर को होगा जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स।

Breaking news background

अमेठी। जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय, उ0प्र0 खेल भवन, लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 02 सितम्बर 2023 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 04 सितम्बर 2023 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में 07 सितम्बर 2023 से 14 सितम्बर 2023 तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त जूनियर बालिका फुटबाल खेल प्रतियोगिता का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 02 सितम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाली बालिकाओं की जन्मतिथि 01 जनवरी 2007 से 31 दिसम्बर 2009 के मध्य होने के साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं को अपने साथ 02 पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र तथा पात्रता प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति को साथ में लाना आवश्यक होगा।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या पीएसी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Fri Aug 25 , 2023
अयोध्या । पीएसी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, खुद की राइफल से गले में लगी गोली, सुबह 6:15 पर हुई घटना, हादसा या आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में हुई मौत, पीएसी का 25 बटालियन रायबरेली बी कंपनी में ड्यूटी पर […]

You May Like

Breaking News