नवनीत फाऊंडेशन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ सफल अयोजन।
अमेठी। आई0एस0ए0 नवनीत फाउण्डेशन रायबरेली के टीम लीडर रवि शंकर व सीमा श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्ड शाहगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बहोरखा में जल जीवन मिशन योजना हर घर जल नल से जल के अन्तर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया, इस दौरान विधानसभा के पूर्व विधायक श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं के बारे में उपस्थित जनसामान्य को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी एवं सरकारी योजनाओं से वंचित होने वाले व्यक्तियों की पुनः सूची बनाई जाएगी, जिससे उन्हें योजना का लाभ प्राप्त कराया जा सकें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा जिसके तहत समस्त लाभार्थियों को 05 लाख तक स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क प्राप्त हो सके एवं जल जीवन मिशन परियोजना की कड़ी में विकसित भारत का एक जीता जागता उदाहरण है तथा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत पर्यावरण को स्वच्छ रखने से आज समाज में 50 प्रतिशत बीमारियों का आंकड़ा कम हो रहा है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल के उपयोग से स्वस्थ समाज का निर्माण में अनुकूल योगदान देने के साथ ही सभी लोगों से आग्रह किया कि पानी को बचाए, संवर्धन एवं संरक्षण करना हम लोगों का दायित्व है तथा सभी के सहयोग से हम विकसित भारत का निर्माण कर सकेंगे। इस सम्बन्ध में जनसभा में अति आवश्यक बैठक में संस्था के टीम लीडर रवि शंकर व सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि भारत विकसित राष्ट्र तभी बनेगा जब अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास होगा एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र तक पहुंचेगी तथा ग्राम प्रधान के द्वारा विकसित संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।




