सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 22 अगस्त को

सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 22 अगस्त को

अमेठी जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय, उ0प्र0 एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के अनुपालन में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स 22 अगस्त 2023 को अमेठी एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स 23 अगस्त 2023 को अयोध्या तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय, मऊ में 25 अगस्त 2023 से 27 अगस्त 2023 तक किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 22 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में किया जायेगा तथा खिलाड़ियों को जन्मतिथि के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार जन्म, नगर निगम/नगर पालिका से निर्गत प्रमाण-पत्र जो कि निर्धारित जन्मतिथि एक साल के अन्दर पंजीकृत निर्गत होने चाहिए। उन्होंने बताया कि टीम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को समस्त अभिलेखों की मूल व छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा एवं खिलाड़ियों की आयु वर्ष 2006 से 2008 के मध्य तथा प्रतिभागी को अपने साथ स्वयं का एवं माता-पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना अनिवार्य होगा।

*जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ उत्तर प्रदेश में पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल

Tue Aug 22 , 2023
लखनऊ उत्तर प्रदेश में पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल कल मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट होगा कल शाम 5:15 से 6:15 तक खोले जाएंगे सरकारी स्कूल कल शाम 5:30 तक चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन भी होगा प्रसारण अपर […]

You May Like

Breaking News