आवास योजना के लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाए

आवास योजना के लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाए

लखनऊ:25अक्टूबर 2023

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में महिला स्वावलंबन व सशक्तीकरण के लिए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा
उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के तहत मुख्यमंत्री आवास योजना -ग्रामीण व प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के महिला लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है उत्तर प्रदेश सरकार स्व-रोजगार पर विशेष बल दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजाविका के लिए उनकी आय बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता के तौर पर स्व-रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि नियमानुसार सभी महिला लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाय और मा0 प्रधानमन्त्री जी के विजन के अनुरूप लखपति दीदी के लक्ष्यों को हासिल किया जाए।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ाते हुए अपने परिवार का आर्थिक रूप से सबल बना रही है इससे न केवल उनके परिवार की आमदनी की बढ़ रही है स्वयं में भी उनका आत्मबल व आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।महिलाएं आज कई क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब वर्ग की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उनकी आय में बढ़ोतरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़े सदस्यों को सरकार की तरफ समूह संचालन में मदद मिलती है।

स्वरोजगार, उद्यमशीलता और कौशल विकास

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार, उद्यमशीलता और कौशल विकास द्वारा आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। ज्यादा से ज्यादा परिवारों को मिशन के द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आच्छादित करते हुए उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास करते हुए सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के 7 लाख 67 हजार से अधिक लाभार्थियों को स्वंय सहायता समूह से जोड़ा जा चुका है। शेष अन्य को जोड़ने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं ।

विवरण पोर्टल पर दर्ज कराना अनिवार्य

ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा सक्रिय जॉब कार्ड होल्डर के लाभार्थी परिवार को स्वयं सहायता समूहों से जोड़े जाने एवं जोड़े गए लाभार्थी का विवरण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन कराना सुनिश्चित कराएं।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षेत्राधिकारी तिलोई द्वारा थाना फुरसतगंज पर व्यापारी बन्धुओं के साथ गोष्ठी कर किया गया मेला भ्रमण ।

Thu Oct 26 , 2023
क्षेत्राधिकारी तिलोई द्वारा थाना फुरसतगंज पर व्यापारी बन्धुओं के साथ गोष्ठी कर किया गया मेला भ्रमण । आज दिनांक 26.10.2023 को क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री अजय कुमार सिंह द्वारा थाना फुरसतगंज पर मूर्ति विसर्जन के दौरान लगने वाले मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारी बंधुओं के साथ मीटिंग की गई । […]

You May Like

Breaking News