जनपद के समस्त विकासखंड/नगर पालिका/नगर पंचायत में पात्र दिव्यांग लाभार्थी पंजीकरण के लिए चिन्हांकन शिविर का किया जायेगा आयोजन
अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने अवगत कराया है कि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जनपद के पात्र, दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, कान की मशीन, स्मार्टकेन) आदि उपलब्ध कराये जाने हेतु बजट प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के चिन्हांकन हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग पेंशन एवं यू0डी0आई0डी0 के छूटे हुए लाभार्थियों के कार्ड, फैमिली आई0डी0 कार्ड बनवाने/भरने हेतु निर्धारित तिथियों में विकास खण्डवार शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर 2023 को विकासखंड/नगर पालिका गौरीगंज, 27 सितम्बर 2023 को विकासखंड जामों, 29 सितम्बर 2023 को विकासखंड शाहगढ़, 30 सितम्बर 2023 को विकासखंड/नगर पंचायत अमेठी, 03 अक्टूबर 2023 को विकासखंड भादर, 04 अक्टूबर 2023 को विकासखंड भेटुआ, 05 अक्टूबर 2023 को विकासखंड संग्रामपुर, 06 अक्टूबर 2023 को विकासखंड/नगर पंचायत मुसाफिरखाना, 07 अक्टूबर 2023 को विकासखंड जगदीशपुर, 10 अक्टूबर 2023 को विकासखंड शुकुल बाजार, 11 अक्टूबर 2023 को विकासखंड तिलोई एवं 12 अक्टूबर 2023 को विकासखंड सिंहपुर तथा 13 अक्टूबर 2023 को विकासखंड/नगर पालिका जायस में 11 बजे से 3.30 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि लाभार्थी कृत्रिम अंग सहायक उपकरण हेतु विभागीय वेबसाइट divyangjanup.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर मूल प्रति कार्यालय में उपलब्ध करायें, जिससे उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण क्रय कर वितरित किया जा सकें।




