जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। तहसील मुसाफिरखाना में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

संबंधित अधिकारी पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर करें निस्तारण……. डीएम

अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें इसमें लापरवाही किए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। आज संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गांव में जाकर निरंतर भ्रमण कर अवैध कब्जा सहित छोटे-मोटे विवाद निपटाएं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्यवाही अमल में लाई जायें ताकि तत्समय मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। आज तहसील मुसाफिरखाना में कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील तिलोई में 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 09 का निस्तारण किया गया, तहसील गौरीगंज में 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 03 का निस्तारण किया गया तथा तहसील अमेठी में 61 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्याधिक गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालय समय से पहुंचे व जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित कराएं। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना सविता यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना गौरव सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्माईलगंज द्वितीय एवं इंदिरा नगर में जन समस्याओं को लेकर नगर निगम की आए दिन लापरवाही पर समस्याओं के निस्तारण के लिए बनी एक संघर्ष समिति

Sat Sep 16 , 2023
  जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही एवं ध्वस्त सफाई व्यवस्था व संक्रामक रोगों जैसी महामारी से निपटने के लिए संघर्ष समिति की होगी पहली बैठक लखनऊ।इंदिरा नगर वार्ड के इस्माइलगंज की एवं मलिन बस्तियां व आसपास के इलाके एवं इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के कामता क्षेत्र व आसपास के इलाकों, […]

You May Like

Breaking News