समाजसेवी कृष्णा पांडे की पहल, सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु विशेष शिविर आयोजित

समाजसेवी कृष्णा पांडे की पहल, सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु विशेष शिविर आयोजित

जामों (अमेठी)। विकासखंड जामों के बलभद्रपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में युवा समाजसेवी कृष्णा पांडे के नेतृत्व में एक विशेष जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करना था।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं से संबंधित सहायता भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक डॉ. अनुप तिवारी ने उपस्थित लोगों को योजना की विशेषताओं एवं आयुष्मान कार्ड के लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना, शौचालय निर्माण अनुदान, खतौनी में नाम संशोधन सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित कार्य संपन्न कराए गए। ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं का समाधान कराया।

युवा समाजसेवी कृष्णा पांडे ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत ग्राम सभा स्तर से की गई है। भविष्य में ऐसे शिविर पूरे जिले में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

शिविर को सफल बनाने में उनकी टीम की सदस्य ज्योति पांडे, अमरेश शर्मा सहित ग्राम पंचायत के अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमेठी में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला, प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने तैयारियों का लिया जायजा

Thu Jun 4 , 2026
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमेठी में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला, प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने तैयारियों का लिया जायजा अमेठी 4 जून। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद अमेठी में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी […]

You May Like

Breaking News