कल नौ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
जगदीशपुर अमेठी| जगदीशपुर में स्थित विधुत उपकेंद्र पर सात मार्च को 11केवीए फीडर के नये पैनल बदलने का कार्य होगा जिसके चलते जगदीशपुर,हारीमऊ, देवकली , वारिशगंज फीडर के समस्त गांवों की नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी,इस बारे में अधिशासी अभियंता जगदीशपुर हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि जगदीशपुर स्थित विधुत उपकेंद्र पर मरम्मती करण का कार्य होने के चलते बृहस्पतिवार की सुबह नौ से शाम छः बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।




