स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है डीडीओ

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है डीडीओ

बल्दीराय – सुलतानपुर खेल से शरीर स्वस्थ होता होता है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। यह बातें क्षेत्र के हलियापुर में केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी की पहल पर आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने कही। यह प्रतियोगिता हलियापुर, तिरहुत, हसूई मुकुन्दपुर व डीह न्याय पंचायतों में एक साथ आयोजित की गई। प्रतियोगिता के संयोजक भाजपा नेता हिन्देश सिंह ने बताया कि बॉलीबॉल की 14 व कबड्डी की 19 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें जीएस क्लब डोभियारा, मिझूटी, डेहरीयावा व प्रीतम बाबा क्लब मेघमऊ की वालीबाल की टीमें व चार कबड्डी की टीमों ने ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में सोरांव, रामपुर बबुआन, उमरा, भवानीगढ़, गौरा परानी सहित 24 ग्रामपंचायतों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सत्यनारायण सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह, आर पी सिंह, कृष्णकुमार यादव, उमारमण सिंह, रणवीर सिंह, अरविंद मिश्र, अजय सिंह, आशीष सिंह, भोला मिश्र, ज्ञानेंद्र | आपके शहर से सिंह, सर्वेश सिंह, पवन, अमरेन्द्र, मो. असलम, हरिनाथ मिश्र, गोकर्ण शुक्ल, दुर्गेश सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, हरिभान सिंह, रामावती, वृंदा यादव, अनिल सिंह, राम सिंह सहित काफी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुल्तानपुर ,डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड समेत अन्य कई मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर कोतवाल रहे राम आशीष उपाध्याय को एसपी सोमेन वर्मा ने किया निलंबित

Mon Sep 25 , 2023
सुल्तानपुर ,डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड समेत अन्य कई मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर कोतवाल रहे राम आशीष उपाध्याय को एसपी सोमेन वर्मा ने किया निलंबित सुल्तानपुर। डॉ घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय […]

You May Like

Breaking News