अयोध्या पहुंचा क्रूज, डेढ़ घंटे में पूरी कराएगा 18 किमी की यात्रा, सफर के साथ मिलेगा नाश्ता भी

अयोध्या
======= अयोध्या में क्रूज की लांचिंग आठ सितम्बर को चौधरी चरण सिंह घाट पर होगी। यह क्रूज दुबई से तैयार होकर मंगलवार को अयोध्या पहुंच गया। इस क्रूज का परिचालन अयोध्या धाम के चौधरी चरण सिंह घाट से लेकर गुप्तारघाट तक होगा। इसकी बुकिंग आनलाइन व आफलाइन दोनों तरह से होगी।
एजेंसी के प्रबंध निदेशक राहुल शर्मा ने बताया कि इस यात्रा में एक तरफ की दूरी नौ किलोमीटर है। इस तरह अप-डाउन को मिलाकर 18 किलोमीटर की दूरी करीब डेढ़ घंटे में तय की जाएगी। तीन सौ के टिकट में यात्रियों को पीने के पानी के अलावा स्नैक्स भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जटायु क्रूज में सुरक्षा की दृष्टि से डबल इंजन लगाया गया है। इसमें 35-35 यात्रियों के लिए दो कम्पार्टमेन्ट बनाए गये है और अतिरिक्त ओपेन में बैठने की भी व्यवस्था है। इस क्रूज में बैठने वाले यात्रियों को सम्पूर्ण रामायण चलचित्र के माध्यम से दिखाई जाएगी और यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले घाटों सहित ऐतिहासिक भवनों के इतिहास से भी परिचित कराया जाएगा।
करीब 45 फिट लंबे एवं 15 फिट चौड़े जटायु क्रूज की बोर्डिंग चौधरी चरण सिंह घाट पर ही होगी। गुप्तारघाट पर यात्री उतर सकते हैं लेकिन बोर्डिंग नहीं कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह क्रूज तीन-चार फुट पानी में भी चलने में सक्षम है।


0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में सुनी गई जन समस्याएं

Fri Sep 8 , 2023
सुलतानपुर 08 सितम्बर/जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण […]

You May Like

Breaking News