लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 साइबर ठग गिरफ्तार

लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 साइबर ठग गिरफ्तार रिपोर्टर राकेश कुमारमिश्रा

लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लखनऊ पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बनाकर ठगी कर रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह Freshersworld और Shine.com जैसे जॉब पोर्टलों से प्राप्त डेटा का इस्तेमाल कर नौकरी तलाश रहे युवाओं से संपर्क करता था। इसके बाद फर्जी जॉइनिंग लेटर, ऑफर लेटर और रजिस्ट्रेशन दस्तावेज भेजकर विभिन्न शुल्क के नाम पर धनराशि वसूल की जाती थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 कीपैड मोबाइल फोन, 2 एंड्रॉयड मोबाइल, एक HP डेस्कटॉप कंप्यूटर तथा 102 बैंक खातों से संबंधित डेटा शीट बरामद की है।
इस संबंध में साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिलेश यादव की पुत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान

Sat Jun 13 , 2026
अखिलेश यादव की पुत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सीएम योगी का बड़ा बयान लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान […]

You May Like

Breaking News