भारत का सेंट किट्स और नेविस के साथ एमओयू

भारत का सेंट किट्स और नेविस के साथ एमओयू

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां हैदराबाद हाउस में सेंट किट्स और नेविस के अपने समकक्ष डॉ. डेंजिल डगलस से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य सेंट किट्स और नेविस तथा भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना है।
इस एमओयू से दोनों देशों के बीच पर्यटन, खेल और कृषि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी के विविध विषयों पर चर्चा हुई। बहुपक्षीय क्षेत्र में ग्लोबल साउथ पर भी दोनों नेताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।
जयशंकर ने बैठक की जानकारी देते ‘एक्स’ पर लिखा आज दिल्ली में सेंट किट्स और नेविस के विदेश मंत्री डेंजिल डगलस की मेज़बानी करके बहुत खुशी हुई। डिजिटल, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और क्षमता विकास के लिए हमारी साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा की। बहुपक्षीय क्षेत्र में ग्लोबल साउथ के रूप में हमारे अभिसरण पर विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही हमारे द्विपक्षीय राजनीतिक परामर्श को और तेज करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए।
बैठक में स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के बीच सहयोग के महत्व पर जोर दिया गया, जहां दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के योगदान की सराहना की। इस दौरान क्षमता विकास के पहलुओं पर भी व्यापक चर्चा हुई। इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी डगलस के साथ बैठक की, जहां स्वास्थ्य क्षेत्र पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में चिकित्सा शिक्षा में सहयोग के बारे में बात की।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम बंगाल के आखिरी वामपंथी मुख्यमंत्री_ बुद्धदेब भट्टाचार्य अब नहीं रहे

Thu Aug 8 , 2024
Editorial page write-up _________________ पश्चिम बंगाल के आखिरी वामपंथी मुख्यमंत्री_ बुद्धदेब भट्टाचार्य अब नहीं रहे (शाश्वत तिवारी) वामपंथी नेता बुद्धदेब भट्टाचार्य उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने वैचारिक उसूलों के लिए बड़े-बड़े ऑफर ठुकरा दिए। बंगाली भद्रलोक के नुमाइंदा रहे सादगी पंसद भट्टाचार्य के जीवन से जुड़े कई किस्से हैं। […]

You May Like

Breaking News