जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

अमेठी: जिलाधिकारी संजय चौहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 की तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस हमारे देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की याद दिलाने वाला पर्व है, जिसे परम्परागत सादगी के साथ आकर्षक ढंग से मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला, तहसील, ब्लॉक, नगर निकायों समेत सभी सरकारी व गैर-सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए और राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाए। पंचायती राज विभाग को अमृत सरोवर, विद्यालयों, शहीद स्थलों तथा अन्य ध्वजारोहण स्थलों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। नगर पंचायतों में साफ-सफाई, लाइटिंग और शहीद स्थलों पर माल्यार्पण की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनभागीदारी बढ़ाई जाए। 13 से 15 अगस्त तक जनपदवासी अपने घरों पर विधिवत रूप से तिरंगा फहराएं और झण्डा संहिता का पालन करें। आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाने पर प्रतिबंध रहेगा, तथा उतारने के बाद झण्डे को सम्मानपूर्वक फोल्ड करके रखा जाए।

जिलाधिकारी ने प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगा संगीत, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी और तिरंगा कृतज्ञता जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को डीपीआरसी गौरीगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को विभाजन विभीषिका से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और संबंधित फिल्मों व डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन होगा।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी, गैर-सरकारी, वाणिज्यिक, शैक्षणिक, आंगनबाड़ी, अस्पताल, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी-थानों और प्रत्येक घर में तिरंगा अनिवार्य रूप से फहराया जाएगा। 15 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सभी कार्यक्रम शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप होंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव व रितेश राज, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगा आईएसएमआर

Wed Aug 13 , 2025
भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगा आईएसएमआर नई दिल्ली। भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) का तीसरा दौर 13 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। बैठक में उन्नत प्रौद्योगिकी, कनेक्टिविटी, कौशल विकास और डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर अहम चर्चा हुई। इसमें भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व […]

You May Like

Breaking News