नारी सुरक्षा व सम्मान के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज-4 का विशेष अभियान के तहत बालिकाओं/महिलाओं को किया गया जागरूक
अमेठी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने अवगत कराया है कि मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सशक्तीकरण व सम्मान हेतु मिशन शक्ति अभियान 14 अक्टूबर 2023 से चलाया जा रहा है, जिसके तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2023 को मिशन शक्ति अभियान-4 व बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज, अमेठी में वन स्टाप सेन्टर की टीम द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें उपस्थित बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टाप सेन्टर योजना व मिशन शक्ति योजना के बारे में विस्तारपूर्वक परिचर्चा की गयी तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नम्बरों यथा 1090-वीमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा एवं 108-एम्बुलेंस सेवा के बारे में बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी अजय कुमार व वन स्टाप सेन्टर की मैनेजर गायत्री देवी, किरन सिंह एवं पूजा सहित विद्यालय की अध्यापिकायें उपस्थित रही।




