उच्च न्यायालय लखनऊ परिसर में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह लोधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

उच्च न्यायालय लखनऊ परिसर में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह लोधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ, 8 जुलाई। उच्च न्यायालय लखनऊ परिसर स्थित लाइब्रेरी हॉल में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह लोधी का जन्मदिन बुधवार को बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

हरदोई जनपद के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह लोधी को उनके जन्मदिवस पर सैकड़ों अधिवक्ता साथियों ने सम्मानित करते हुए न्याय के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने तथा समाज में अपनी विशिष्ट पहचान और अधिक सशक्त बनाने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं युवा अधिवक्ता साथियों ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। पूरे आयोजन का वातावरण आत्मीयता, सौहार्द और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर अधिवक्ता टीम के साथ विनीत कुमार चौरसिया (संयुक्त सचिव प्रत्याशी, अवध बार एसोसिएशन), राकेश कुमार, विनायक गिरि,अंकुर यादव, शशांक उपाध्याय, अब्दुल खताब, त्रिभुवन अग्निहोत्री, मोहम्मद जाबिर, रवि श्रीवास्तव सहित सैकड़ों अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे और सभी ने अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह लोधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News