ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने डॉ. कल्पना सिंह को सौंपी सरोजिनी नगर विधानसभा के गौधाम व विकास एवं गौसेवा की जिम्मेदारी

ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने डॉ. कल्पना सिंह को सौंपी सरोजिनी नगर विधानसभा के गौधाम व विकास एवं गौसेवा की जिम्मेदारी

लखनऊ। सनातन संस्कृति एवं गौसंरक्षण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के गौधाम की जिम्मेदारी समाजसेविका डॉ. कल्पना सिंह को सौंप दी। यह दायित्व उन्हें धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने कहा कि गौधामों का सुदृढ़ संचालन एवं गौवंश की सेवा प्रत्येक सनातनी का दायित्व है और समाज को इस दिशा में आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

गौधाम का दायित्व स्वीकार करते हुए डॉ. कल्पना सिंह ने पूज्य गुरुदेव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने संकल्प लिया कि गौधाम में गौवंश की समुचित देखभाल, चारा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ गौसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जगद्गुरु शंकराचार्य ने गौसंरक्षण, धर्म रक्षा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सभी से गौसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में संपन्न इस कार्यक्रम में संत समाज, गौभक्तों एवं अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। गुरुदेव के आशीर्वाद के साथ डॉ. कल्पना सिंह ने गौधाम के विकास एवं गौसेवा को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News