सेवा और श्रद्धा का संगम: जेष्ठ माह के प्रथम शनिवार पर लखनऊ में विशाल भंडारे का आयोजन

सेवा और श्रद्धा का संगम: जेष्ठ माह के प्रथम शनिवार पर लखनऊ में विशाल भंडारे का आयोजन

संवाददाता : राकेश मिश्रा

लखनऊ। हनुमान भक्तों से गूंज उठा भागीरथी चौराहा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जेष्ठ माह के प्रथम शनिवार के शुभ अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित भागीरथी चौराहे के निकट श्रद्धा और सेवा भाव से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के बीच आरती में भाग लिया तथा सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। इसके उपरांत पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के उद्घोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन स्थल पर सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

इस धार्मिक आयोजन में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के कई सम्मानित लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद कुमार मिश्रा, सवितेन्द मिश्रा, जोनल अधिकारी विकास सिंह, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, अशोक सिंह, विनय कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह, दिव्यांशु पांडे, सुरेंद्र सिंह, राम अचल, आशुतोष गुप्ता तथा किसान यूनियन अध्यक्ष अमर सिंह लोधी सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्रद्धालुओं ने आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। देर शाम तक चले इस आयोजन में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनत की मिसाल बने सत्य प्रकाश जायसवाल, नई डिफेंडर खरीदने पर हरिहरपुर में जश्न का माहौल

Sun May 10 , 2026
मेहनत की मिसाल बने सत्य प्रकाश जायसवाल, नई डिफेंडर खरीदने पर हरिहरपुर में जश्न का माहौल संपादक : अंशुमान सिंह लखनऊ/हरिहरपुर हरिहरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध भट्ठा व्यवसायी उर्फ सत्य प्रकाश जायसवाल द्वारा नई लग्जरी डिफेंडर गाड़ी खरीदने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही […]

You May Like

Breaking News