गौचर भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास से भड़के ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

गौचर भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास से भड़के ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

लखनऊ। सरोजिनी नगर क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सरकारी गौचर (चारागाह) भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच तथा तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार हरिहरपुर स्थित गाटा संख्या-23 राजस्व अभिलेखों में गौचर भूमि के रूप में दर्ज है, जिसका उपयोग वर्षों से पशुओं के चरागाह एवं सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए होता रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए।

मामले की सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद बृजमोहन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन को लेकर भी सवाल उठे। ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम के लेखपाल अजीत कुमार तिवारी तथा राजस्व विभाग के लेखपाल विनय शुक्ला की मौजूदगी में भूमि संबंधी प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन जब ग्रामीणों ने निष्पक्ष पैमाइश और स्पष्ट जानकारी की मांग की तो दोनों अधिकारी वहां से चले गए।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि गौचर भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

वहीं पार्षद बृजमोहन शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चा और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

 

संवाददाता राकेश मिश्रा

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पताल -विशाल सर्जिकल डायग्नोस्टिक सेंटर

Fri Jun 5 , 2026
रिपोर्ट/सह संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिन्दी न्यूज यूपी    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पताल -विशाल सर्जिकल डायग्नोस्टिक सेंटर रामनगर,बाराबंकी -प्रदेश के लगभग 6 करोड़ लोगों के लिए ₹5 लाख तक का इलाज पूरी तरह निःशुल्क आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत […]

You May Like

Breaking News