मालगाडी की चपेट मे आने से ट्रक के उडे परखच्चे ,दो लोग घायल
जगदीशपुर अमेठी। रेलवे गेट बंद करते समय तेज रफ्तार आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर प्रतिबंधित सीमा मे प्रवेश कर गया उसी समय आ रही मालगाडी से टकरा गया जिससे ट्रक के परखच्चे उड गए जिसमे सवार चालक व खलासी घायल हो गए जिन्हे ईलाज हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया ।
थानाक्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या रायबरेली रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग निहालगढ पर घटना उस वक्त घटी जब रेलवे गेट बंद करते समय अचानक तेज रफ्तार आ रहा ट्रक गेट के अंदर प्रतिबंधित सीमा मे दाखिल हो गया इसी दौरान आ रही मालगाडी की टक्कर से ट्रक के परखच्चे उड गए तथा उसपर सवार चालक सोनू चौधरी निवासी बस्ती व खलासी घायल हो गए इस घटना की खबर पाकर रेलवे विभाग के अधिकारीगणो ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य जारी किया जिसके चलते काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा लेकिन जल्द ही बचाव कार्य खत्म होकर यातायात बहाल हो गया। इस सम्बन्ध मे विभागीय अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच जारी है जांच के उपरांत ही अग्रिम कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।




