वन माफियाओ ने काटे प्रतिबंधित वृक्ष
जगदीशपुर अमेठी। वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से वन माफिया दो प्रतिबंधित वृक्षो को काटकर लकडी उठा ले गए सूचना के उपरांत जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाई मे जुटे।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत नसीराबाद, मकदूमपुर मे वन माफियाओ द्वारा दो हरे भरे वृक्षों को काटकर लकडी ठिकाने लगा दिया सूत्रों की माने तो वन कर्मी व पुलिस की मिलीभगत से हरियाली का सफाया किया जा रहा है उच्च अधिकारियो को भनक तक नहीं लगती। इस संबंध मे वन क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ने बताया कि मामला संज्ञान मे है जांच के उफरांत दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाई की जाएगी।




