शो पीस बनी निर्माणधीन टंकी आला अफसर बेखबर
जगदीशपुर अमेठी। सरकार जहां जल जीवन मिशन योजना में लाखों रुपया पानी की तरह बहा रही है। तों वहीं जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते वर्षों से निर्माणधीन टंकी शो पीस बन कर रह गई है। आलाअफसर बेखबर
विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत परवेज पुर में निर्माणधीन जलमिशन की टंकी वर्षों से पड़ी शो पीस बन कर रह गई है।यदा कदा काम लगाने के बाद कोई वहां झांकने तक नहीं आता हाल ही में आई आंधी तूफान में कलपुर्जे ढीलें होकर नीचे गिरनें की आशंका बनी हुई है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जनता को स्वच्छ जल मिलना टेड़ी खीर बनता जा रहा है।इस योजना के तहत सरकार पैसा पानी की तरह बहा रही है। परन्तु कोई प्रगति न होकर केवल कागजी पूर्ति करके पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। यदि उच्च अधिकारियों ने गौर नहीं किया तो यह योजना हवा हवाई होकर सरकार की अरमानों पर पानी फिर सकता है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच करके लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।




