क्षेत्राधिकारीगण द्वारा बैंको की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
आज दिनांक 18.09.2023 को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था व अपराधियों पर निगरानी के दृष्टिगत आकस्मिक रूप से क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री मयंक द्विवेदी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की गौरीगंज शाखा व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री गौरव सिंह द्वारा थानाक्षेत्र मुसाफिरखाना अन्तर्गत कैनेरा बैंक की जमुवारी शाखा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, बैंक के अंदर तथा बाहर व एटीएम के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो के संबन्ध में पूछताछ की गई व सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधि0/कर्म0 को सतर्कता से ड्यूटी करने व आने जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों व नई उम्र के लड़कों की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया । बैंक प्रबंधक से सीसीटीवी कैमरा, सायरन व सुरक्षागार्ड आदि के बारे में जानकारी ली गयी ।





