अमेठी पहुंच विधायक विनोद सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की मुलाकात।
अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला के यहां रजाई वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल।
सुल्तानपुर विधानसभा का भी किया भ्रमण, कार्यक्रमों के साथ साथ लोगों से की मुलाकात।
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज भी क्षेत्रभ्रमण कर अपने क्षेत्रवासियों का हाल चाल लिया, इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के साथ साथ उन्होंने तत्काल इसका निस्तारण भी किया। इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह बनकेपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य अज्जू भाई के भतीजे के रिशेप्शन कार्यक्रम में शामिल हुए और वर वधू को अपनी शुभकामनाएं दी। यहां के बाद पूर्व मंत्री पड़ोसी जनपद अमेठी के लिए रवाना हुए जहां जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला के पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित रजाई वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना। इस दौरान कार्यक्रम एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुल्तानपुर प्रवीण अग्रवाल, समाजसेवी उत्तम सिंह, इंद्रमणि उपाध्याय सहित तमाम बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




