अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ की गयी गोष्ठी
आज दिनांक 18.09.2023 को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री हरेन्द्र कुमार द्वारा व्यापारी बंधुओं के साथ मीटिंग की गयी, जिसमें जनपद अमेठी के व्यापारी बन्धु उपस्थित हुए । मीटिंग में व्यापारी बन्धुओं को *“ऑपरेशन दृष्टि”* के तहत जागरुक कराते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु अपील की गई एवं व्यापारी बन्धुओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के निराकरण हेतु संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये व उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया ।




