इच्छुक हज आवेदक वेबसाइट व मोबाइल एप के माध्यम से समयान्तर्गत करें ऑनलाइन आवेदन।

इच्छुक हज आवेदक वेबसाइट व मोबाइल एप के माध्यम से समयान्तर्गत करें ऑनलाइन आवेदन।

अमेठी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि राज्य हज समिति, लखनऊ द्वारा हज आनलाइन फार्म 04 दिसम्बर 2023 से भरे जायेंगे, जिसमें आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन फार्म हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट http://hajcommitte.gov.in पर एवं मोबाइल एप ’हज सुविधा’ के माध्यम से भरा जा सकता है, इच्छुक आवेदक द्वारा हज के लिए आवेदन फार्म भरने से पूर्व गाइडलाइन्स व घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से पढ़े, जो वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उपरोक्त हज आवेदन हेतु मशीन पठित वैध अर्न्तराष्ट्रीय पासपोर्ट का होना आवश्यक है, जो आवेदन की अन्तिम तिथि से पूर्व का जारी हो व 31 जनवरी 2025 तक इसकी वैधता होना अनिवार्य है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज 14वें दिन जनपद के 6 विकास खंडों की 12 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन। ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी।

Tue Dec 5 , 2023
आज 14वें दिन जनपद के 6 विकास खंडों की 12 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन। ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी। अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देशन में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज 14वें दिन […]

You May Like

Breaking News