चोरी के समान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के समान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
मोटरसाइकिल के साथ अन्य सामान बरामद
चोरी का खुलासा, चोरी की दो जोड़ी पायल, एक एलसीडी टीवी, चोरी का अन्य सामान व चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ।
जगदीशपुर अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.फूल चन्द्र पुत्र बसंत लाल उर्फ मोहन लाल निवासी छतहुआ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 26 वर्ष, 2.रामेश्र्वर पुत्र बसंत लाल उर्फ मोहन लाल निवासी छतहुआ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।  मोटरसाइकिल बजाज सीटी-100 (यूपी 33 बीडी 7292) के कागज माँगने पर दिखा न सके ।  मोटरसाइकिल के बीच में रखे 02 बैग, 01 बोरी व पीठ पर टांगे हुए 01 बैग की तलाशी से तो बोरी में 01 एलसीडी टीवी, 01 टार्च, 01 फ्रेस, 01 साकेट बोर्ड , 01 सोलर लाइट, 02 शर्ट, 01 जीन्स, तीन दवाई के पर्चे (02 पर्चे पर पैसेन्ट नाम कमला देवी व 01 पर्चे पर रामसजीवन मौर्या), 01 हार्ट केश, 01 ताबे का लोटा, 01 जैकेट, 01 छाता, 01 ईनर, भारतीय जीवन बीमा लिखा हुआ 01 टी-शर्ट, तथा मोटरसाइकिल की डिग्गी में एक पन्नी में 02 जोड़ी पायल बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।
        बरामद सामान के संबंध में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि पायलों के अतिरिक्त जो अन्य सामान बरामद हुआ है व दस हजार रुपये दिनांक 19.12.2025 को ग्राम बाबूपुर सरैया के एक घर स  ताला तोड़कर चोरी किया थे और चोरी करने के बाद वहां आग लगा दी थी । बरामद पायलों में से एक को दोनों ने मिलकर दिनांक 01.09.2025 की रात्रि में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक अन्तर्गत ग्राम माहेमऊ में एक घर से अन्य सोने चाँदी के सामान के साथ चोरी किये थे तथा दूसरी पायल को दोनों ने मिलकर दिनांक 05.09.2025 को थाना कमरौली अन्तर्गत यूपीएसआईडीसी कालोनी में एक घर से चोरी किया थे । इन पायलों के साथ चोरियों के अन्य सोने चांदी के जेवरात थे उन्हें उँचाहार में एक दुकान पर बेच दिये थे । चोरी से प्राप्त दस हजार रुपये व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त रुपये खर्च हो गये है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमौसी एयरपोर्ट के पीछे अवैध कॉलोनी पर एलडीए का बड़ा प्रहार, 21 रो-हाउस ध्वस्त एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की कार्रवाई 5 जेसीबी व 1 पुकलैंड मशीन से 8 घंटे चला ध्वस्तीकरण अभियान

Mon Dec 29 , 2025
अमौसी एयरपोर्ट के पीछे अवैध कॉलोनी पर एलडीए का बड़ा प्रहार, 21 रो-हाउस ध्वस्त एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की कार्रवाई 5 जेसीबी व 1 पुकलैंड मशीन से 8 घंटे चला ध्वस्तीकरण अभियान लखनऊ  विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए […]

You May Like

Breaking News