भारत ने अफ्रीकी देश गाम्बिया को भेंट की 40 हेमोडायलिसिस मशीन

भारत ने अफ्रीकी देश गाम्बिया को भेंट की 40 हेमोडायलिसिस मशीन

भारत ने पश्चिम अफ्रीकी देश गाम्बिया को 40 हेमोडायलिसिस मशीन उपहार में दी हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर गाम्बिया के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
हेमोडायलिसिस मशीन के जरिये किडनी से जुड़े रोगों की जांच की जाती है। पश्चिम अफ्रीकी देशों में ऐसे मरीजों की काफी संख्या है, जो किडनी से जुड़ी समस्याओं से ग्रस्त हैं। ऐसे में पश्चिम अफ्रीका के सबसे छोटे देश गाम्बिया और उससे सटे इलाकों के लोगों के लिए भारत की यह मदद किसी वरदान से कम नहीं है।
गाम्बिया की राजधानी बंजुल में रविवार को आयोजित एक समारोह के दौरान गाम्बिया के साथ ही सेनेगल और गिनी बिसाऊ से जुड़ी गतिविधियों के लिए सेनेगल की राजधानी डकार में स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने हेमोडायलिसिस मशीन गाम्बिया के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी।
डकार स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई एक पोस्ट में लिखा दोस्ती के बंधन को गहरा करते हुए, भारत सरकार और इसके नागरिकों की ओर से गाम्बिया सरकार को उपहार में दी गई 40 हेमो-डायलिसिस मशीनें बंजुल में एक समारोह में नाबा कुमार पाल द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अहमदौ लामिन समतेह को सौंपी गईं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आर्थिक तौर पर कमजोर अफ्रीकी देशों और संपूर्ण ग्लोबल साउथ के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताई हैं। भारत पीएम मोदी की इसी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद अफ्रीकी देशों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। भारत ने हाल ही में हैजा के प्रकोप से घिरे जाम्बिया की मदद के लिए मानवीय सहायता भेजी थी, जिसमें वाटर प्यूरिफिकेशन, क्लोरीन की टेबलेट्स और ओआरएस के पाउच शामिल थे।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत में दक्षिण कोरियाई व्यवसायों के लिए बेहतर होगा निवेश का माहौल

Tue Mar 19 , 2024
भारत में दक्षिण कोरियाई व्यवसायों के लिए बेहतर होगा निवेश का माहौल विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने मंगलवार को कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ताए-यूल के साथ बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा बनाने पर चर्चा की। सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सियोल […]

You May Like

Breaking News