अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
*थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 01 अवैध अद्धी, 01 अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*
जगदीशपुर। जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में
मंगलवार को उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार मिश्रा थाना जगदीशपुर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनय सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी हारीमऊ थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 30 वर्ष को कालिका उपाध्याय पुरवा मोड़ के पास से समय करीब 09:40 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में उ0नि0 अतेन्द्र प्रताप सिंह थाना जगदीशपुर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विवेक विक्रम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी पूरे शुब्बा का पुरवा मजरे मिश्रौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 30 वर्ष को मिश्रौली मोड़ हाइवे के पास से समय करीब 09:55 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त विनय सिंह के कब्जे से 01 अवैध अद्धी व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




