त्योहार दुर्गापूजा व दशहरा के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा जगदीशपुर में किया गया पैदल गश्त ।
त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं/बालिकाओं एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जगदीशपुर में भ्रमण कर संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया तथा भ्रमण के दौरान मेले में लगे पुलिस बल को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । वहाँ पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता की गई तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया ।




