वरिष्ठ नागरिकों के लिए चुनिंदा श्रेणियों में ब्याज दरों में 60 बेसिस प्‍वॉइंट तक की बढ़ोतरी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए चुनिंदा श्रेणियों में ब्याज दरों में 60 बेसिस प्‍वॉइंट तक की बढ़ोतरी

पुणे/मुंबई: देश के सबसे बड़े फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप में शामिल, बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपने ज्यादातर अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 से 35 महीने की अवधि की एफडी के लिए ब्याज दरों में 60 आधार अंक तक और 18 से 24 महीने की अवधि की एफडी के लिए 40 आधार अंक तक की बढ़ोतरी की है। यह नई दरें 3 अप्रैल, 2024 से प्रभावी है।
_____________________________
बजाज फाइनेंस ने अपनी अलग अलग अवधि के लिए एफडी दरों में 60 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी, 8.85% तक मिल रहा है ब्याज।
_____________________________
गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 25 से 35 महीने की अवधि की एफडी के लिए ब्याज दरों में 45 आधार अंक, 18 और 22 महीने की अवधि की एफडी के लिए 40 आधार अंकों, 30 और 33 महीने की अवधि की एफडी के लिए 35 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की गई है।
____________________________
– बजाज फाइनेंस का हाइएस्‍ट रेटिंग वाली एफडी स्‍कीम निवेशकों को एक सुरक्षित, हाई-यील्ड और स्थिर विकल्प प्रदान करती है।
____________________________
यह कदम मौजूदा बाजार परिस्थितियों में बचत करने वालों के लिए स्थिर और बेहतर रिटर्न सुरक्षित करने का अवसर प्रस्तुत करता है।
_________________________
– वरिष्ठ नागरिकों के लिए 42 महीनों की एफडी पर ब्याज दर सबसे अधिक 8.85 फीसदी है।
________________________
वरिष्ठ नागरिक 42 महीने की अवधि की एफडी के लिए डिजिटल बुकिंग के जरिए 8.85% तक की एफडी दरों का लाभ उठा सकते हैं, जबकि गैर-वरिष्ठ नागरिक 8.60% तक की ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं।
बजाज फाइनेंस के हेड- फिक्स्ड डिपॉजिट एंड इन्‍वेस्‍टमेंट, सचिन सिक्का ने कहा कि कई निवेश विकल्पों में हमारी बढ़ी हुई दरें स्थिरता चाहने वाले निवेशकों के लिए एक आकर्षक ऑफर पेश करती हैं। पिछले कुछ साल में, लाखों डिपॉजिटर्स ने बजाज ब्रांड पर अपना भरोसा जताया है। हम उन्हें बेहतर अनुभव, अधिक वैल्यू और उनकी बचत के लिए एक सुरक्षित विकल्प प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
31 मार्च, 2024 तक बजाज फाइनेंस की कस्टमर फ्रेंचाइजी लगभग 83.64 MM थी। कंपनी 31 मार्च, 2024 तक 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की डिपॉजिट बुक के साथ देश की सबसे बड़ी डिपॉजिट लेने वाली एनबीएफसी (NBFC) के रूप में उभरी है।
31 दिसंबर, 2023 तक इसके ऐप प्लेटफॉर्म पर नेट यूजर्स 49.19 मिलियन थे। डाटा.आईओ (data.io) रिपोर्ट के अनुसार, बजाज फिनसर्व ऐप भारत में प्लेस्टोर पर फाइनेंशियल डोमेन में चौथा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है।
बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट प्रोग्राम को क्रिसिल (CRISIL) की AAA/स्टेबल और इकरा (ICRA) की AAA (स्टेबल) के साथ हाइएस्‍ट स्टेबल रेटिंग मिली है, जो निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। कंपनी का ऐप एक निवेश बाजार भी प्रदान करता हैश्‍ जहां ग्राहक म्यूचुअल फंड की एक विस्तृत रेंज तक पहुंच सकते हैं।
(ब्यूरो)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुब मीनार

Tue Apr 9 , 2024
रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुब मीनार नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग […]

You May Like

Breaking News