मेहनत की मिसाल बने सत्य प्रकाश जायसवाल, नई डिफेंडर खरीदने पर हरिहरपुर में जश्न का माहौल

मेहनत की मिसाल बने सत्य प्रकाश जायसवाल, नई डिफेंडर खरीदने पर हरिहरपुर में जश्न का माहौल

संपादक : अंशुमान सिंह

लखनऊ/हरिहरपुर

हरिहरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध भट्ठा व्यवसायी उर्फ सत्य प्रकाश जायसवाल द्वारा नई लग्जरी डिफेंडर गाड़ी खरीदने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही नई गाड़ी कार्यालय पहुंची, शुभचिंतकों, मित्रों और क्षेत्रीय लोगों का तांता लग गया। लोगों ने फूल-मालाओं, मिठाई और शुभकामनाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस शुभ अवसर पर पंडित जयप्रकाश ओझा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कराई गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने नई गाड़ी की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं कीं।

कार्यक्रम के दौरान हरिहरपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. द्विवेदी एडवोकेट ने सत्य प्रकाश जायसवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाई और कहा कि —

“ईमानदारी, मेहनत और संघर्ष से हासिल की गई सफलता हमेशा प्रेरणा देती है। सत्य प्रकाश जायसवाल ने अपने कार्य और व्यवहार से समाज में एक अलग पहचान बनाई है। नई डिफेंडर उनकी सफलता और निरंतर प्रगति का प्रतीक है।”

इस मौके पर बड़ी संख्या में मित्रगण, शुभचिंतक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने सत्य प्रकाश जायसवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय में निरंतर उन्नति की कामना की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने नई डिफेंडर गाड़ी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जन भवन में संपन्न हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

Sun May 10 , 2026
योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जन भवन में संपन्न हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपादक अंशुमान सिंह लखनऊ, 10 मई 2026। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजधानी लखनऊ स्थित जन भवन में आयोजित भव्य समारोह […]

You May Like