सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, करीब 50 वाहनों के चालान

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, करीब 50 वाहनों के चालान

संवाददाता राकेश कुमार मिश्रा

लखनऊ। राजधानी में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

दक्षिणी जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित कुमार आनंद के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में अलकनंदा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, उपनिरीक्षक रणधीर कुमार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक पंकज जायसवाल, अवध विहार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कनक कुमार तथा हेड कांस्टेबल अर्जुन कुमार सहित पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के रजिस्ट्रेशन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास हेलमेट या वाहन संबंधी जरूरी दस्तावेज नहीं पाए गए, उनके चालान किए गए। वहीं कुछ लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया तथा भविष्य में बिना हेलमेट और आवश्यक दस्तावेजों के वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।

चारपहिया वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से काले शीशों (ब्लैक फिल्म) के उपयोग पर निगरानी रखी और वाहन चालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कुल लगभग 50 चालान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर फरार

Sat Jun 13 , 2026
लखनऊ में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर फरार संवाददाता राकेशकमार मिश्रा लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए […]

You May Like