भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ भगवान परशुराम जयंती उत्सव

अलमापुर निसूरा , 19 अप्रैल 2026 (रविवार):
अलमापुर निसूरा क्षेत्र में भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इटाइल वीर बाबा के स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राधे श्याम पाठक, रामदेव पाण्डेय, रघुनाथ प्रसाद पांडेय, ओम प्रकाश उपाध्याय (पहलवान), शिवम शुक्ला, राम गोपाल तिवारी, लवलेश तिवारी, कृष्ण मोहन, रजत मिश्रा, अनिल अवस्थी, ,गिरजा शंकर मिश्रा,मुन्ना त्रिवेदी,सोनू यज्ञसेनी,रामहेत वैश्य सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और अंकित तिवारी,अखिलेश तिवारी, शिवराज मिश्रा, अचल तिवारी , पंडित उत्कर्ष और आदि ने भी सहयोग प्रदान किया
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संवाददाता कृष्ण मोहन जी



