गरीब पुत्री की शादी अनुदान के लिए इच्छुक आवेदक करें आनलाइन आवेदन

Breaking news 

अमेठी  जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0के0 शर्मा ने अवगत कराया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी हेतु सामूहिक विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आनलाइन पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in/ प्रारम्भ किया गया है, जिसके तहत आवेदक द्वारा अपना आवेदन पत्र उक्त वेबसाइट पर आनलाइन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आनलाइन के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नही होगा तथा योजना हेतु पात्रता की शर्ते वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आवेदन हेतु सम्बन्धित आवश्यक अभिलेख जैसे-कन्या व वर का नवीनतम फोटो, कन्या का आधार कार्ड, आवेदक के पिता/अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं उम्र से सम्बन्धित प्रमाण पत्र के साथ आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि आवेदन से सम्बन्धित किसी भी समस्या हेतु कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कमरा नं0-02 विकास भवन गौरीगंज, जनपद अमेठी से सम्पर्क कर समस्या का समाधान किया जा सकता है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य / जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का विभिन्न तिथियों पर होगा आयोजन

Wed Sep 6 , 2023
सुलतानपुर।क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के निर्देश के अनुपालन में वर्ष 2023-24 में होने वाली राज्य एवं जिला स्तरीय महिला खेल समारोह के अंतर्गत आने वाले खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेल कार्यालय पंत स्टेडियम सुलतानपुर में विभिन्न तिथियां में आयोजित किए जाएंगे।तैराकी,टी. टी,बास्केटबॉल, हैंडबॉल( 11 सितंबर 2023 ),कबड्डी, जिमनास्टिक,खो-खो तथा […]

You May Like

Breaking News