बी.आर. सी जगदीशपुर में आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस के दौरान मान खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित जी की उपस्थिति में बच्चों को विद्यालय तक कैसे लाया जाए इस उद्देश्य पर चर्चा की गई और साथ ही बच्चों को कक्षा – कक्ष की शिक्षण प्रक्रिया में कैसे सम्मिलित किया जाय पर गतिविधि के माध्यम चर्चा की गई। चर्चा के दौरान दीनानाथ यादव द्वारा भाषा शिक्षण में छात्र छात्राओं को विद्यालय में रुचिकर वातावरण में ठहराव सुनिश्चित करने एवं ड्रॉप आउट को रोकने के उद्देश्य से शिक्षण परक गतिविधि अनार चित्र पर गतिविधि के माध्यम से अ वर्ण सिखाने पर रोचक चर्चा की गई। ए आर पी गिरींद्र सिंह द्वारा संज्ञा सर्वनाम पर कहानी कविता एवं चित्र चार्ट के माध्यम से सदन में चर्चा की गई। श्रीमान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभागी सभी शिक्षकों को विद्यालय में जाकर छात्रों को गुणवत्ता एवं उद्देश्य पूर्ण शिक्षण प्रक्रिया को कक्षा शिक्षण में लागू करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस मौके पर अभिषेक पाण्डेय, वीरेंद्र वर्मा शिवम शुक्ला गिरीश चंद्र त्रिपाठी दीनानाथ यादव ,लालचंद्र ,अरुण सिंह,सूर्य पाल,सरिता, पूनम ,साधना शिव प्रताप, ज्योति प्रतिमा सिंह नरेंद्र उपाध्याय आदि शिक्षक उपस्थिति रहे।
उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315
Next Post
“कथा का अमृत: आत्मिक शांति की ओर एक कदम”
Sun Apr 5 , 2026
“कथा का अमृत: आत्मिक शांति की ओर एक कदम” अमेठी जनपद के जामों ब्लॉक मुख्यालय के समीप गोंदीपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास परम पूज्य श्री मुकेश आनंद जी महाराज ने परीक्षित संवाद के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । मनुष्य को […]



