दो बकरियों समेत नाबालिक बच्चे का अपहरण
जगदीशपुर– रोड के किनारे बकरी चरा रहे नाबालिक बच्चे को चार पहिया वाहन से आए लोगो ने फिल्मी अंदाज में झांसा देकर नाबालिक बच्चे व दो बकरियों को गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर भाग जाने में सफल रहे
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली रोड स्थित पूरबगाव चौराहे के निकट घटना उस वक्त घटी जब नूर आलम उम्र 14 वर्ष पुत्र नफीस अहमद निवासी पूरबगाव कपूरीपुर रोड के किनारे बकरी चरा रहा था कि अचानक चार पहिया वाहन सवार आए अज्ञात लोगों ने बच्चे को लालच देते हुए गाड़ी में बैठाया व साथ मे दो बकरियों को भी गाड़ी में भरकर मौके से भाग निकले घटना की सूचना पर क्षेत्रधिकारी अतुल कुमार व पुलिस समेत कोतवाल मौके पर पहुचकर तलाश जारी की इस सम्बंध में कोतवाल ने बताया कि नाबालिक बच्चे को कस्बे के निकट बरामद कर लिया गया है वही घटना के बाबत जारी है




