03 दिवसीय 10वीं अन्तर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता लखनऊ जोन का हुआ समापन 

03 दिवसीय 10वीं अन्तर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता लखनऊ जोन का हुआ समापन 

आज दिनांक 23.09.2023 को रिजर्व पुलिस लाइन्स अमेठी में 03 दिवसीय 10वीं अन्तर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता लखनऊ जोन का समापन हुआ । लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों की प्रतिभाग करने वाली टीमों व बैन्ड टीम द्वारा मार्च पास्ट कर पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय को सलामी दी गई । प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की कुल 05 जनपदों की टीमों (अम्बेडकरनगर, लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या व अमेठी) द्वारा प्रतिभाग कर एक-दूसरे के लिए कड़ी प्रतिद्वन्दता प्रस्तुत कर प्रतियोगिता को उत्साहपूर्ण व रोमांचक बनाया तथा अपने-अपने प्रदर्शन के द्वारा दर्शक दीर्घा में उपस्थित व्यक्तियों एवं निर्णायक मण्डल को आश्चर्यचकित कर दिया गया । निर्णायक मण्डल के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निर्णय के उपरान्त टीम प्रतिस्पर्धा में जनपद अमेठी की टीम प्रथम स्थान पर, जनपद अम्बेडकरनगर द्वितीय व कमिश्नरेट लखनऊ की टीम तृतीय स्थान पर रही वहीं एकल प्रतिस्पर्धा में मुख्य आरक्षी राजेन्द्र पाल कमिश्नरेट लखनऊ प्रथम स्थान पर, आरक्षी प्रमोद कुमार जनपद अमेठी द्वितीय स्थान पर तथा आरक्षी अनुज यादव जनपद अम्बेडकरनगर तृतीय स्थान पर रहे । पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा विजेताओं का पुरुस्कार व प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने वाली आयोजक मण्डल के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई । इस प्रतियोगिता की समाप्ति के साथ ही अक्टूबर माह में जनपद गोरखपुर में आयोजित होने वाली जोनल मलखम्भ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली लखनऊ जोन की टीम की घोषणा की गई जिसमें जनपद अम्बेडकरनगर से 01 आरक्षी, जनपद अयोध्या से 04 आरक्षी, जनपद सीतापुर से 03 आरक्षी, लखनऊ कमिश्नरेट से 11 आरक्षी एवं जनपद अमेठी से 04 आरक्षियों का चयन हुआ । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज/लाइन्स, क्षेत्राधिकारी अमेठी, क्षेत्राधिकारी तिलोई, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत इच्छुक परिवार के सदस्य जनसेवा केन्द्र के माध्यम से करें आवेदन

Sat Sep 23 , 2023
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत इच्छुक परिवार के सदस्य जनसेवा केन्द्र के माध्यम से करें आवेदन अमेठी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने अवगत कराया है कि कन्याओं को जन्म से लेकर उनके ग्रेजुएशन करने तक छः चरणों में आर्थिक सहायता दिलाकर बालिकाओं के लिंगानुपात में सुधार, उनका […]

You May Like

Breaking News