फर्जी फेसबुक आईडी से पत्रकार की छवि धूमिल करने की साजिश , अधिकारियों से कार्रवाई की मांग 

फर्जी फेसबुक आईडी से पत्रकार की छवि धूमिल करने की साजिश , अधिकारियों से कार्रवाई की मांग 

जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के ग्राम मंगौली निवासी एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार गंगेश कुमार पाठक ने फेसबुक पर बनाई गई कुछ फर्जी आईडी/पेजों से अपनी छवि धूमिल करने की शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की है।

पत्रकार का कहना है कि “ग्राम पंचायत मंगौली”, “दूध का दूध पानी का पानी” एवं “आपकी आवाज़ जगदीशपुर” नामक फेसबुक आईडी/पेजों पर उनके खिलाफ भ्रामक और मानहानिकारक टिप्पणियाँ की जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने थाना जगदीशपुर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र भेजते हुए विधिक कार्यवाही की मांग की है।

गंगेश पाठक ने बताया कि संबंधित फर्जी आईडी/पेजों के स्क्रीनशॉट उनके पास सुरक्षित हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस-प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई करेगा।

इस प्रकरण पर स्थानीय समाजसेवी रामगोपाल तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अफवाह और मानहानिकारक पोस्ट करना समाज के लिए खतरनाक है। ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की हरकत करने से पहले सोचे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विनायक गिरि महाराज जी के द्वारा प्रस्तुत एक सुंदर भजन ♥️

Sun Aug 24 , 2025
👆👆👆👆👆👆👆👆 *Amethi Suman Hindi news चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब जरूर करें* 👆👆👆👆👆👆👆👆 *A S HINDI NEWS* *अंशुमान सिंह संपादक* *मोबाईल:- 9454872315*

You May Like

Breaking News