मौसम की मार से किसान परेशान, धान की उपज प्रभावित होने की आशंका

मौसम की मार से किसान परेशान, धान की उपज प्रभावित होने की आशंका

जगदीशपुर अमेठी।

अचानक मौसम का बदला मिजाज अब किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुई तेज हवा व बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई गांवों में धान की फसल खेतों में गिर जाने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

जगदीशपुर, वारिसगंज, रानीगंज, कमरौली सहित वलीपुर, इटरौर, हारीमऊ, हसवासुरवन, सरेसर, गूंगेमऊ, लोशनपुर, चहेती नगर, दक्खिन गांव आदि क्षेत्रों में बारिश के चलते धान की फसल खेतों में गिर गई। हारीमऊ निवासी किसान दिनेश मौर्य, विनोद कुमार, बृजराज, विक्रम, रामदुलारे, रवींद्र, कामता, रामकृपाल, दिनेश कुमार, सूर्यनाथ, रमाशंकर सहित कई किसानों ने बताया कि धान की फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होना तय है। यदि मौसम ने रुख नहीं बदला और बारिश जारी रही तो नुकसान और ज्यादा बढ़ जाएगा।

वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवनीत मिश्र ने बताया कि बारिश और हवा से गिरी धान की फसल में दाना पतला व काला पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। इससे उपज पर सीधा असर पड़ेगा और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कटाई में होगी देरी

किसान जगप्रसाद ने बताया कि उनकी फसल पहले से ही काटा रोग से प्रभावित है, ऊपर से खराब मौसम और बारिश ने नुकसान बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश हुई तो कटाई का काम और ज्यादा पिछड़ जाएगा, जिससे धान की पूरी फसल बर्बाद हो सकती है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई फेक फेसबुक आईडी।

Tue Oct 7 , 2025
*अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई फेक फेसबुक आईडी।* *जिलाधिकारी ने किया खंडन, लोगों से सतर्क रहने की अपील।* अमेठी। जनपद अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान की व्यक्तिगत फेसबुक आईडी “Sanjay Chauhan Ias” के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक […]

You May Like

Breaking News