
गोपाल भैया का जन्मदिन हर्षोल्लाह से मनाया गया
आज जगदीशपुर में गोपाल भैया द्वारा मेगा मार्ट का भव्य उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात जन्मदिन का केक काटकर उपस्थित लोगों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया।
मेगा मार्ट में आज मौजूद सामानों की कीमतों को देखते हुए, सैकड़ो की संख्या में लोगों ने खरीदारी की।
यह मार्ट जगदीशपुर चौराहे से फैजाबाद रोड पर स्थित है।
मेगा मार्ट के उद्घाटन पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों में शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, बृजभूषण सिंह,समाजसेवी लल्लन मिश्रा, वीर सिंह,राजेश विक्रम सिंह ,संजीव सिंह,गुड्डू प्रधान जामों,शिव भवन सिंह, गुड्डू सिंह अढ़नपुर,संदीप सिंह, सतीश मिश्रा सुधाकर श्रीवास्तव ,राजेंद्र शुक्ला आदि की उपस्थिति में जन्मदिन का केक काटा गया और मेगा मार्ट का भव्य शुभारंभ हुआ।
जिला संवाददाता ओम नारायण मिश्र अमेठी




