श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की भव्य कलश यात्रा

श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की भव्य कलश यात्रा जामों, अमेठी

जामों, ब्लाक मुख्यालय के समीप पूरे भोला पाण्डेय में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई।
सैकड़ों की संख्या में भक्तगण डी जे की धुन पर नाचते हुए जामों के शंकर बूढ़े बाबा होते हुए सिद्धादास धाम हरगांव पहुंचे।
वहां सगरा से जल लेकर पूजा पाठ के उपरांत पुनः कार्यक्रम स्थल की ओर लौटे।

यह कथा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
कथा वाचक श्री मुकेश आनंद जी महाराज श्री धाम वृंदावन हैं।
कार्यक्रम के आयोजक गिरजा शंकर पांडेय व मुख्य यजमान श्री कृपा शंकर पांडेय व
श्रीमती सरोज पांडेय हैं।

शोभा यात्रा को सफल बनाने में सुरेश दत्त पाण्डेय,रविशंकर पाण्डेय, करूणा शंकर पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय,वेद प्रकाश पाण्डेय,राम प्रकाश पाण्डेय,सौरभ पाण्डेय,दीपक पाण्डेय,बृज भूषण मिश्रा,सुधांश पाण्डेय आदि का योगदान रहा।
जिला संवाददाता ओम नारायण मिश्रा अमेठी

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

📰 मानवता की मिसाल: पॉल मर्सी होम में ईश वेलफेयर टीम का सेवा कार्य सम्पन्न

Mon Apr 13 , 2026
📰 मानवता की मिसाल: पॉल मर्सी होम में ईश वेलफेयर टीम का सेवा कार्य सम्पन्न लखनऊ। समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए ईश वेलफेयर टीम द्वारा पॉल मर्सी होम में आश्रित मानसिक रूप से विशेष महिलाओं एवं बच्चियों के बीच एक सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। […]

You May Like