कोषागार परिसर गौरीगंज में पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन।

कोषागार परिसर गौरीगंज में पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन।

अमेठी। जिलाधिकारी के निर्देश पर पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज कोषागार परिसर गौरीगंज में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से कहा कि जो भी पेंशन के प्रकरण लंबित हैं उन पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के 6 माह पूर्व से ही पेंशन के पूरे प्रपत्र पूर्ण कराते हुए संपूर्ण कार्यवाही कर ली जाए ताकि संबंधित कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के दिनांक को देयकों का भुगतान कर दिया जाए ताकि कर्मचारी को पेंशन के लिए विभागों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का वास्तविक सम्मान तभी होगा जब सभी देयकों का भुगतान समय सीमा के अंदर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी का पेंशनर का प्रपत्र प्राप्त होने के बाद लंबित न रहे तत्काल कार्यवाही की जाए ताकि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से पूर्व छोटी-छोटी बातों पर समस्या न हो और कार्य शीघ्र ही निस्तारित हो जाए और संबंधित कर्मचारी परेशान भी न हो इसका आप लोग विशेष ध्यान दें। इह अवसर पर कोषागार के कर्मचारी सहित पेंशनर्स मौजूद रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज 26वें दिन जनपद के 6 विकास खंडों की 12 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन।

Sun Dec 17 , 2023
आज 26वें दिन जनपद के 6 विकास खंडों की 12 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन। अमेठी। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन आज 26वें दिन जनपद के 06 विकास खंडों की 12 ग्राम पंचायतों क्रमशः मेंदनमवई, गढामाफी, भागीरथपुर, बेरारा, […]

You May Like

Breaking News