बच्चो को नई तकनीक से ज्ञान देना जरूरी –खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित
जगदीशपुर– बच्चो को यदि खेल खेल मे पढ़ाया जाय तो उनमे सीखने के साथ साथ ज्ञान भी बढ़ता है यह बाते खंड शिक्षा अधिकारी ने नवाचर महोत्सव एवम नालेज शेयरिंग कार्यक्रम के दौरान बी आर सी परिसर पर कही
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आगे बोलते हुए कहा कि आज आधुनिक युग के चलते हम लोगो शिक्षा को भी नई आयामो से जोड़ने पर बल दिया आगे कहा कि हम सभी शिक्षको को चाहिए कि बच्चो को पोस्टरों आदि से नई सीख दे वही खेल खेल मे शिक्षा दे जिससे बच्चो के अंदर पढ़ने व सीखने की ललक पैदा की जा सके इस दौरान नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम मे आए शिक्षको ने उत्साहपूर्वक नवाचार और स्वानिर्मित टी०एल०एम० के नये आयामों को सीखा और बच्च्चों को नयी विधा से निपुण बनाने के की सीख ली क्षेत्र से आए उत्कृष्ट शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों को एस डी आई ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया कार्यक्रम में कम्पोजिट वि० पालपुर श्रीमती ऊषा सिंह ने प्रथम, प्रा०वि० दुडेहरी श्रीमती अर्चना यादव ने द्वितीय तथा उ०प्रा०वि० जगदीशपुर श्रीमती अनीता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर ए०आर०पी० श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय, डॉ० ओ०पी० शुक्ला, श्री पवन वर्मा, श्री अवधेश गिरि, श्रीमती अर्चना चौहान, शशिकपूर, कुलदीप कुमार आदि शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




