झुके हुए बिजली पोल से मंडरा रहा खतरा, गेहूं की फसल जलने की आशंका

झुके हुए बिजली पोल से मंडरा रहा खतरा, गेहूं की फसल जलने की आशंका

 

अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत टिकरिया–पतापुर–शुकुल पुर मार्ग पर लगा एक बिजली का पोल इतना अधिक झुक गया है कि स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है। पोल की हालत बेहद खराब हो चुकी है और उसके कभी भी गिरने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस समय खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। यदि पोल गिरता है या उसमें शॉर्ट सर्किट होता है, तो आग लगने की संभावना है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर बिजली तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लग चुकी है, जिसमें फसल जलकर नष्ट हो गई थी। इसके बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जर्जर पोल को बदलने या मरम्मत की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पोल को बदलवाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर अधेड़ की हुई मौत।

Sun Apr 12 , 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर अधेड़ की हुई मौत। अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच तथा आवश्यक […]

You May Like

Breaking News