साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं।
भारत ने लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) के हिस्से के रूप में गुयाना को ये विमान सौंपे। भारतीय वायुसेना की एक टीम ने एचएएल-228 विमान सौंपने के लिए गुयाना का दौरा किया। गुयाना में भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
भारतीय दूतावास ने पोस्ट में लिखा उच्चायुक्त ने भारत से गुयाना के लिए लाइन ऑफ क्रेडिट के हिस्से के रूप में एचएए-228 विमानों को सौंपने के लिए गुयाना का दौरा करने वाली वायुसेना की टीम का स्वागत किया। भारत-गुयाना के बीच साझेदारी का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने भारत की ओर से विमान डिलीवर करने पर खुशी जताई और विमानों की तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए बताया कि दो सैन्य परिवहन विमान चेड्डी जगन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय। एचएएल द्वारा निर्मित दो विमान गुयाना को सौंपे गए। ये विमान दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने, चिकित्सा और आपदा प्रतिक्रिया में मदद करेंगे।
बता दें कि रक्षा पीएसयू हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को विदेशों से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 29,810 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व दर्ज किया है। कंपनी ने करीब 11 प्रतिशत की दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है। इससे भारत को विभिन्न देशों के साथ रक्षा क्षेत्र में बढ़ते सहयोग से अपने द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिल रही है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा  नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व अपह्रता बरामद ।

Wed Apr 3 , 2024
थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा  नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व अपह्रता बरामद ।       जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.04.2024 को उ0नि0 राजेश कुमार थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक मय हमराह द्वारा तलाश […]

You May Like

Breaking News