भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
कमरौली अमेठी। जनपद के 184 जगदीशपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा सिंदुरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ संख्या 137 व बूथ अध्यक्ष मदन वाजपेई के द्वारा सिंदुरवा बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का 45 वा स्थापना दिवस मनाया गया। डॉक्टर बब्बन श्रीवास्तव, दयाशंकर मिश्र, आशुतोष सिंह, शिव मोहन जायसवाल, आशीष तिवारी, अश्वनी तिवारी, गीता पासी, जस करण नाई,बूथ पर पन्ना प्रमुख समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।