ट्रक की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत
जगदीशपुर अमेठी। मजदूरी कर घर वापस आ रहा अज्ञात युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर अयोध्या सड़क स्थित आशीष किराना दुकान के निकट पूरे राम सिंह बहुआ थाना मोहनगंज निवासी सरोज प्रजापति उम्र लगभग 32 वर्ष मजदूरी कर पैदल घर वापस जाते समय ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कारवाही मे जुटी, वही चालक मौका पाकर ट्रक घटना से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग जाने में सफल रहा।




