रामनगर क्षेत्र के ग्राम अमोली कला मे भाजपा नेता गौरीकान्त दीक्षित द्वारा रविवार को पत्रकार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिन्दी न्यूज यूपी

रामनगर क्षेत्र के ग्राम अमोली कला मे भाजपा नेता गौरीकान्त दीक्षित द्वारा रविवार को पत्रकार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महंत अर्चना गिरी , महंत इतवार गिरि , समाज सेवी गौरी कान्त दीक्षित ,वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र प्रकाश चौरसिया ने संयुक्त रूप से पं० श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पं० दीन दयाल उपाध्याय , मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत इतवार गिरि जी ने की।

कार्यक्रम आयोजक गौरीकांत दीक्षित ने मुख्य अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित दर्जनों पत्रकारों को अंगवस्त्र व मां भारती का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में अपने गीतो के माध्यम से रमाकांत शुक्ल व कवि शिवम मिश्रा ने लोगों में ओज व शौर्य भरने काम किया ।

कार्यक्रम अध्यक्ष महंत इतवार गिरि ने लोगो से भगवा मजबूत करने का आहवान करते हुए गौरी कान्त दीक्षित को मजबूत करने की अपील की।

मुख्य अतिथि अर्चना गिरि ने गौरीकांत दीक्षित से संघर्ष कर समाज सेवा में आगे बढ़ने व उपस्थित लोगो से सहयोग की अपील की।

पत्रकार चन्द्र प्रकाश चौरसिया ने कहा कि पत्रकार समाज का चितेरा है जो समाज की विभिन्न समस्याओं को दर्शाने का कार्य करता है । पत्रकार दधिचि की तरह से समाज के हित का चिन्तन करता है।

कार्यक्रम आयोजक गौरीकान्त दीक्षित ने उपस्थित जन समुदाय से सम्बोधित करते हुए कहा कि रामनगर विधान सभा में भाजपा समेत अन्य दलों के द्वारा किये गये काम को देखा है यदि मुझे भाजपा ने रामनगर से आगामी चुनावों में मुझे उम्मीदवार बनाया और जनता ने मौका दिया तो बुढ़वल शुगर मिल चलाने का काम करुँगा।

सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को शाश्वत रूप से साकार करूंगा। बिना लक्ष्य के जीवन व्यर्थ है।

क्षेत्र का विकास आप सभी के सहयोग से साकार करूंगा । शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली आदि की प्रमुखता से समस्या का समाधान करूंगा । अपने गॉव, क्षेत्र, समाज, विधान सभा के हित के लिए कतरा कतरा न्यौछावर करने में भी नही हिचकिचाऊंगा । क्षेत्र के लिए आप सभी के लिए जो करुँ गा वह आप सभी ने उम्मीद नहीं की होगी ।

व्यक्ति का भाव ही प्रभाव होता है , उसी से व्यक्ति प्रभावशाली बनता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, पत्रकार संतकुमार उपाध्याय, पत्रकार दीपक सिंह सरल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अनमोल मिश्रा, रोशन शुक्ला,दिव्य प्रकाश शुक्ला, अमित तिवारी, मोहित अवस्थी, आनंद दीक्षित, आदित्य तिवारी, सुमित शुक्ला, मनीष सिंह,नवनीत शुक्ला समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रहलाद सिंह रिंकू ने किया।  

0Shares

Vinayak Giri

सह-संपादक विनायक गिरि लखनऊ मोo-7905072800

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने लोधेश्वर महादेवा में की पूजा-अर्चना

Tue Oct 14 , 2025
रिपोर्ट/सह-संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिन्दी न्यूज यूपी   जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर के ग्राम पंचायत अमोली कला निवासी समाजसेवी गौरीकांत दीक्षित ने सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना से की। सुबह लगभग 11 बजे वे दर्जनों स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ […]

You May Like

Breaking News