नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षात्मक ब्लाक जगदीशपुर व बाजार शुकुल में चिंतननीति शिविर का किया गया आयोजन

नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षात्मक ब्लाक जगदीशपुर व बाजार शुकुल में चिंतननीति शिविर का किया गया आयोजन

अमेठी। आज नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षात्मक विकासखंड जगदीशपुर व बाजार शुकुल में चिंतन शिविर का आयोजन जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह की अध्यक्षता में किया गया। चिंतन शिविर में जनपद और विकासखंड स्तरीय समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, मा. जिला पंचायत सदस्यगण, ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चिंतन शिविर में जिला विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड के विषयगत क्षेत्र, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं अन्य सेवायें, आधारभूत संरचना के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं, शिक्षा से सम्बन्धित समस्याओं एवं उनके उपाय, पेयजल से सम्बन्धित समस्याओं एवं उनके उपाय पर अपने सुझाव दिये गये। जल जीवन मिशन से सम्बन्धित हर घर नल एवं हर घर शौचालय तथा सामुदायिक शौचालय, ग्राम पंचायत सचिवालय आदि के सम्बन्ध में अपने सुझाव व्यक्त किये गये तथा संबंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह आदि पर अपने सुझाव व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में आये हुए समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के तहत तहसील गौरीगंज अन्तर्गत अमृत कलश संग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Mon Sep 25 , 2023
“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत तहसील गौरीगंज अन्तर्गत अमृत कलश संग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन अमेठी। पर्यटन सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव, कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में “मेरी माटी, मेरा देश, अमृत कलश यात्रा” कार्यक्रम आज तहसील गौरीगंज के विकासखंड गौरीगंज, […]

You May Like

Breaking News