जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में सुनी जा रही है जन समस्याएं


सुलतानपुर 12 सितम्बर/जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा सहित जनता दर्शन में आए हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या। राम लला की सुरक्षा में मुख्यमंत्री के द्वारा गठित दस्ता एसएसएफ की बटालियन पहुंची अयोध्या

Tue Sep 12 , 2023
अयोध्या। राम लला की सुरक्षा में मुख्यमंत्री के द्वारा गठित दस्ता एसएसएफ की बटालियन पहुंची अयोध्या क्षेत्राधिकार अयोध्या ने पुष्प गुच्छ देकर जवानों का किया स्वागत।280 एसएसएफ के जवान का ग्रुप पहले चरण में रामलला की सुरक्षा में होगा तैनात।भगवान राम की सुरक्षा के लगाए जाने से पहले होगी एसएसएफ […]

You May Like

Breaking News